फोटो 2राजकीय महाविद्यालय में सचिन कौशिक की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित करते छात्र व स्टाफ सदस्
नारनौल। नव युग तरुण मंडल के सदस्यों ने संस्था के संस्थापक स्वर्गीय सचिन कौशिक की आठवीं पुण्यतिथि पर राजकीय महाविद्यालय नारनौल में पुष्प अर्पित करके याद किया। सदस्यों ने झुग्गियों में फल एवं अन्य खाद्य सामग्री बांटी। सचिन कौशिक के दिखाएं मार्ग पर चलने की शपथ ली गई।
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के प्रांगण में पौधरोपण किया। प्राचार्य जेएस मोहर मुख्य अतिथि रहे। वहीं पूर्व छात्र संघ एवं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभम कौशिक ने कहा कि सचिन कौशिक के द्वारा छात्र हितों एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए, भ्रूण हत्या रोकने के लिए क्षेत्र में घर-घर जाकर जागरूक करने का कार्य किया।
नवयुग तरुण मंडल सदस्यों के द्वारा सचिन कौशिक के दिखाएं मार्ग पर चलने की शपथ ली। इस अवसर पर संस्था प्रोफेसर नरेश यादव, प्रोफेसर अमीष यादव, संस्था सचिव विकास घाटासेर, राधे यादव, महेश टाइगर, हिमांशु, गौरव शर्मा, महिपाल आशु, अमित आदि संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।