फोटो 02 यज्ञ व योग संगोष्ठी का आयोजन करती महिलाएं। समिति
नारनौल। लोक संस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ एवं मातृशक्ति यज्ञ समिति ने होली के उपलक्ष्य में हुडा सेक्टर में चलाई जा रही नियमित योग कक्षा में 62वीं यज्ञ व योग संगोष्ठी का आयोजन हुआ। महिलाओं ने यज्ञ में आहुतियां दीं और बेटियों को पढ़ाने और आगे बढ़ाने की शपथ ली। वहीं मातृशक्ति ने होली एवं फागुन मास में धार्मिक एवं परंपरागत लोकगीत गाए और समाज की खुशहाली की मंगलकामना की। समाजसेविका डॉ. कृष्णा कुमारी आर्या ने बताया कि मातृशक्ति टीम की ओर से शुभ अवसरों पर नियमित रूप से यज्ञ करवाए जा रहे हैं। संवाद