फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नशे से दूर रहने का लिया संकल्प

विज्ञापन
नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का संकल्प लेते विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाड़ावास गेट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध राष्ट्रीय शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्राचार्य विनोद यादव के नेतृत्व में हुआ।
विज्ञापन

प्राचार्य विनोद यादव ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार विद्यार्थियों और स्टाफ को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई गई है। विद्यालय की ओर से नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश हर घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा और नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
शिक्षाविद एवं साहित्यकार मनोज वशिष्ठ ने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर, मन और परिवार को प्रभावित करता है। युवा देश की शक्ति हैं और उन्हें नशे से दूर रहकर समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में मनोज वशिष्ठ ने सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को नशामुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें