फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नववर्ष के आगमन को लेकर कल होटलों सहित विभिन्न स्थानों पर रहेगी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नववर्ष के आगमन में अब सिर्फ दो दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में शहर में वर्ष 2025 को अलविदा कहकर वर्ष 2026 का स्वागत करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। लोग अपने-अपने अंदाज में नए साल का स्वागत करने की योजना बना रहे हैं। परिवारों और युवाओं में नए साल के जश्न को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। शहर में 25 से अधिक होटल है जहां पर नववर्ष को लेकर तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न होटलों में भी नए साल के स्वागत की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। होटल संचालकों ने बताया कि उनके यहां परिवार सहित आने वाले लोगों के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि नववर्ष की रात को होटलों में डीजे, नृत्य कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, बच्चों के मनोरंजन और अन्य आकर्षक गतिविधियों की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही सुरक्षा और अनुशासन को ध्यान में रखते हुए सभी प्रबंध व्यवस्थित रूप से किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नई साल की रात को धार्मिक वातावरण में मनाने के इच्छुक लोगों के लिए शहर की धार्मिक संस्थाएं भी तैयारियां कर रही हैं। कई स्थानों पर भजन संध्या, जागरण और प्रार्थना कार्यक्रमों के माध्यम से नववर्ष का स्वागत किया जाएगा। कुल मिलाकर शहर में नए साल के जश्न की रौनक दिखने लगी है और लोग 2026 की शुरुआत को यादगार बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें