फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आज कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, बारिश की संभावना

Sun, 23 Jun 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। आगामी चार-पांच दिनों तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम परिवर्तन शील बना रहेगा। इसके साथ-साथ संपूर्ण इलाके में आंशिक बादल और प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी क्योंकि सोमवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा। इसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि मानसून का आगमन अपने निर्धारित समय 28 जून को पहुंचने की प्रबल संभावना बन रही है। क्षेत्र में एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते दो दिन तक 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे तापमान पहुंच गया था। वहीं रविवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ के दिन और रात के तापमान बढ़ोतरी देखने को मिली। रविवार को नारनौल का 41.2 व 32.0 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ में 41.2 व 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें