फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कालेज की 1200 सीट पर अब तक 1284 आवेदन, अंतिम तिथि 25 जून

Sun, 23 Jun 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:77- राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हानी में ऑनलाइन पंजीकरण करवाती छात्राएं--स्रोत- महा
विज्ञापन
कनीना। राजकीय महाविद्याल कनीना में जहां ऑनलाइन स्नातक स्तर तक प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जून है। अभी तक 1200 सीट पर 1284 आवेदन मिले हैं। सबसे अधिक सीटें बीए तथा बीएससी जीव विज्ञान की ओर है।
विज्ञापन

दोनों में ही सीट से अधिक आवेदन आ चुके हैं। कालेज के प्रवेश नोडल अधिकारी डाॅ. विनोद यादव तथा प्राचार्य डाॅ. सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बीए की 640 सीट पर 811 आवेदन आ चुके हैं, जबकि बीकाम की 160 सीट पर 86 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीएससी मेडिकल की 80 सीट पर 106 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं बीएसई फिजिकल साइंसेज के 320 सीट पर 281 आवेदन आए हैं।
उन्हाणी महिला कालेज के प्राचार्य डाॅ. विक्रम सिंह ने बताया कि उनके यहां बीए की 240 सीट हैं। इन पर 202 आवेदन मिले हैं, जबकि बीकाम की 40 सीट पर 26 आवेदन मिले हैं। बीएससी की 80 सीट पर 85 आवेदन मिले हैं। वही दूसरी तरफ राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हानी में बी कॉम में 40 सीट में बीए में 80 सीट कम हुई हैं। कॉलेज प्राचार्य प्रो. विक्रम सिंह ने बताया कि बीकॉम में इस वर्ष 40 सीट में बीए में 80 सीट कम हुई हैं। वर्तमान में बीए की सीट 240 हैं। इसमें 208 सीट पर आवेदन आए हैं। वहीं बीकॉम में 40 सीट हैं, जिस पर 26 आवेदन आए हैं। बीएससी में 80 सीट है जिस पर 89 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें