महेंद्रगढ़/सतनाली। मौसम विभाग द्वारा बारिश की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए सोमवार को अनाज मंडियों में खरीद नहीं करने का निर्णय लिया गया है। सोमवार को अनाज मंडी में खरीद बंद रहेगी। मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र यादव ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा बारिश की संभावना जताई जा रही है। महेंद्रगढ़ एवं सतनाली अनाज मंडी में सोमवार को खरीद कार्य बंद रहेगा। किसान भाई अपनी कृषि उपज महेंद्रगढ़ एवं सतनाली अनाज मंडी में बिक्री के लिए न लेकर आएं ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।