फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ममता को एचपीएससी का सदस्य बनाकर दक्षिणी हरियाणा को सम्मान दिया

Mon, 01 May 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। दक्षिणी हरियाणा के लिए बड़े खुशी की बात है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंढाणा की बेटी ममता यादव को हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन का सदस्य नियुक्त किया है। उक्त बात प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव नवनियुक्त हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन की सदस्य व मंढाणा की बेटी ममता यादव के सम्मान में गांव मंढाणा में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि यह सम्मान न केवल ममता यादव का सम्मान है अपितु पूरे दक्षिणी हरियाणा के साथ-साथ हरियाणा का सम्मान है। उन्होंने कहा कि ममता यादव बचपन से ही बड़ी मेहनती व ऊर्जावान महिला रही है। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित अनेकों सामाजिक संगठनों में काम कर लोगों के भलाई व उत्थान के लिए कार्य कर किया है। हमारी आने वाली नौजवान पीढ़ी को ममता यादव के संघर्ष से प्रेरणा लेकर जीवन में कुछ कर गुजरने का मादा रखना चाहिए। इस मौके पर नांगल चौधरी के विधायक डॉ अभय सिंह यादव ने भी अपने संबोधन में ममता यादव को हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन का सदस्य बनाए जाने पर अहीरवाल की तरफ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष संतोष यादव व पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कंवर सिंह यादव व सत्यव्रत शास्त्री, शैलजा यादव, लीलाराम उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें