फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आज योग से होगी दिनचर्या की शुरुआत

Fri, 21 Jun 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। स्वयं और समाज के लिए योग की थीम के साथ मनाए जाने वाले 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को देश-दुनिया के साथ जिला महेंद्रगढ़ भी योगमय होगा जब सभी नागरिक एक साथ योगाभ्यास करेंगे।
विज्ञापन

नांगल चौधरी में होने वाले योग दिवस कार्यक्रम में सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव मुख्य अतिथि होंगे। वहीं स्थानीय आईटीआई में होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव मुख्य अतिथि होंगे। आयुष विभाग व हरियाणा योग आयोग व जिला प्रशासन के सहयोग से होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा ने आईटीआई मैदान में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

योगाभ्यास के लिए नागरिक ठीक 5.45 पर कार्यक्रम स्थलों पर पहुंचना शुरू हो जाएंगे। इस मौके पर आईटीआई में बड़ी स्क्रीन भी लगाई जाएगी। जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संदेश दिखाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न स्वयं सहायता समूह की ओर से स्टाल लगाए जाएंगे। योग स्थल पर सेल्फी पॉइंट भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में स्कूल, कालेज, गुरुकुल, विश्वविद्यालय, जनसाधारण, योग संस्थान, पुलिस, एनसीसी कैडेट, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट और गाइड हिस्सा लेंगे।





ये रहेंगे योग कार्यक्रमों में मुख्यातिथि


अटेली नांगल में अटेली के विधायक सीताराम यादव, सीहमा में नगराधीश मंजीत कुमार, कनीना में एसडीएम सुरेंद्र सिंह, महेंद्रगढ़ में एसडीएम संजीव कुमार, निजामपुर में नारनौल एसडीएम डाॅ. जितेंद्र सिंह, सतनाली में बीडीपीओ सतनाली नवदीप मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।


योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व वीरवार को सभी जिलावासियों से योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि योग से हमें असीम शांति मिलती है। हम जीवन की चुनौतियों का सामना शांति और धैर्य के साथ कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को स्थानीय आईटीआई में होने वाले योग अभ्यास कार्यक्रम को यू ट्यूब पर लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी। जो नागरिक किसी कारण से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने में असमर्थ है, वे आनलाइन इस कार्यक्रम के साथ जुड़कर योगाभ्यास कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें