फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कट की मांग को लेकर आज 40 गांवों के लोग करेंगे हवन

Sun, 10 Mar 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि धरने को चलते 364 दिन हो गए है। सोमवार को 40 गांवों के ग्रामीणों ने धरना स्थल पर सुबह 9 बजे हवन करवाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर बाघोत-सेहलंग के बीच कट के लिए धरने कि अध्यक्षता नरेंद्र कुमार शास्त्री छिथरौली ने की। उन्होंने बताया कि जब तक केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर बाघोत-सेहलंग के बीच कट का काम शुरू नहीं करती है, हम धरना स्थल पर अडिग रहेंगे। धरना स्थल पर बैठे ग्रामीण परेशान है, सरकार के प्रति आक्रोश है, ग्रामीणों को धरना स्थल पर बैठे पूरा एक साल हो जाएगा। सोमवार को 40 गांवों के ग्रामीणों ने धरना स्थल पर सुबह 9 बजे हवन करवाने का फैसला लिया है। हवन करने से वातावरण शुद्ध होता ही है लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर बाघोत-सेहलंग के बीच कट बनने में जो रुकावट आ रही है उसे दूर करने के लिए हवन करने का कार्यक्रम बनाया गया है। इस मौके पर यतेंद्र राव, सुरेश कुमार वशिष्ठ, वेद प्रकाश, पहलवान रणधीर सिंह, मास्टर विजय पाल,डॉ लक्ष्मण सिंह, पूर्व सरपंच हंसकुमार, मास्टर विजय सिंह, सत्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें