दीपावली के अवसर पर बुधवार को 24 घंटे बिजली सप्लाई मिलेगी। कहीं कोई समस्या आई तो इसके लिए बिजली निगम ने अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की है। इसके लिए नजदीकी शिकायत केंद्र पर कॉल कर जानकारी देनी होगी। कॉल पर तुरंत निगम की टीम फॉल्ट ठीक करने पहुंचेगी।
त्योहार का मजा बिजली कटौती के कारण किरकिरा न हो इसके लिए बिजली निगम ने पूरे इंतजाम किए हैं। बिजली निगम ने प्लान तैयार करके बाकायदा महेंद्रगढ़ रोड स्थित मुख्य पावर हाउस और निजामपुर रोड स्थित पावर हाउस में अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। निगम के मुताबिक हर शिकायत केंद्र पर दो-दो कर्मचारियों की ड्यूटी रहती है। दीपावली को देखते हुए तीनों सेंटरों पर 4-4 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। दीपावली पर निगम ने सभी छोटे-बड़े पावर हाउसों पर रिपेयर का काम किया।
यहां करें कॉल
शहर में स्थापित बिजली निगम के शिकायत केंद्र
1. सिंघाना रोड - 8059888363
2. रेलवे रोड - 8059888364
3. किला रोड - 8059888365
साथ ही शहरी उपभोक्ता 01282-251247 या 8059888209 पर कॉल कर सकते है। निगम की ओर से टोल फ्री नंबर 18001801615 भी जारी गए है।