फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आइडियाज ऑनलाइन करने का आज अंतिम दिन

Mon, 15 Sep 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल /महेंद्रगढ़। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की ओर से विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए इंस्पायर अवाॅर्ड मानक योजना के ऑनलाइन आइडियाज देने का सोमवार को अंतिम दिन है।
विज्ञापन


इसका मुख्य उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों में छोटी आयु में ही विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना व वैज्ञानिक अनुसंधान को अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरित व आकृर्षित करना है। कार्यक्रम के तहत कक्षा छठी से 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को शामिल किया गया है, जिनके आइडिया चयनित होते हैं। प्रथम आने वाले मेधावी विद्यार्थियों को दस हजार रुपये अवाॅर्ड राशि प्रदान की जाएगी।

डायट के उपप्राचार्य डॉ. ईश्वर चंद ने बताया कि जिले में 267 राजकीय विद्यालय तथा 223 निजी विद्यालयों को शामिल किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत उनका लक्ष्य 1450 आवेदनों का रखा गया है। अभी तक 1400 आवेदन प्राप्त हो चुके है। उन्होंने बताया कि इस योजना में विद्यार्थी कोई भी नया और रचनात्मक विचार भेज सकते हैं।
विज्ञापन

सभी निजी और सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्य विद्यालय के कक्षा छह से 12 के विद्यार्थियों को अपनेअपने आइडिया लिखने के लिए दें और उनमें से पांच सर्वश्रेष्ठ मूल विचारों के नामांकन किसी भी मान्यता प्राप्त भाषा में संबंधित विद्यालय के मुखिया की ओर से इंस्पायर अवाॅर्ड की वेबसाइट पर स्कूल लॉग इन में जाकर करवाए।

विभाग की ओर से जल्द ही प्रोजेक्ट बनाने की तिथि का ऐलान किया जाएगा। सर्वप्रथम विचारों का चयन किया जाएगा। जिन्हें मॉडल बनाने के लिए दस हजार रुपये उनके खाते में डाले जाएंगे। इसके बाद राज्यस्तरीय प्रदर्शनी व प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में दस हजार में से एक हजार नवप्रर्वतन का चयन होगा। शीर्ष 60 विचारों या नवाचारों का प्रदर्शन राष्ट्रपति भवन में किया जाएगा। चयनित मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रपति की ओर राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही सकुरा एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों और शिक्षकों को जापान की यात्रा का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें