फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आमजन महंगाई और टैक्स से बेहाल : राव दान सिंह

Sun, 05 May 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:68- कार्यकर्ताओ को संबो​धित करते राव दान सिंह--स्रोत-प्रवक्ता
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह लगातार गांव-गांव जाकर अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। हर जगह कार्यकर्ता उनका फूलमालाओं और पगड़ी पहनाकर स्वागत कर रहे हैं। शनिवार को गांव चिंडालियां पहुंचे राव दान सिंह का उनके समर्थकों ने स्वागत किया। जनसमर्थन पर राव दान सिंह ने कहा हमें युवा शक्ति का साथ और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त है। आज के युवाओं व बुजुर्गों की यह आवाज है कि वे परिवर्तन चाह रहे हैं और परिवर्तन सिर्फ कांग्रेस के साथ है और यह आपकी परिवर्तन और बदलाव की सोच ही मत में बदलकर कांग्रेस को विजय दिलाने का कार्य करेगी।
विज्ञापन

वहीं खटोटी पहुंचे राव दान सिंह के प्रति लोगों में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि हमारा सिर माधव के चरणों में हैं। आज आमजन महंगाई और टैक्स से बेहाल है। नौजवान बेरोजगार हैं और नवयुवक असमंजस में हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि मंहगाई, बेरोजगारी और बदहाली से बदलाव के लिए कांग्रेस को समर्थन करें और केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी को बाहर करें व इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने में बढ़ चढ़कर सहयोग करें। इस मौके पर उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें