फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ट्रायल मुकाबले में उपायुक्त-11 ने कोसली सिंचाई विभाग को 41 रनों से हराया

Sun, 05 May 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- बाबा रुपादास क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलते डीसी इलेवन के खिलाड़ी -स्रो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। स्वीप एक्टिविटी के तहत सोमवार को नीरपुर अटेली में होने वाले क्रिकेट मुकाबले की टीम के चयन को लेकर शनिवार को ट्रायल मैच का आयोजन किया गया। शनिवार को गांव पालड़ी-पनिहारा के बाबा रूपादास क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित मुकाबले में अतिरिक्त उपायुक्त एवं स्वीप एक्टिविटी के नोडल अधिकारी दीपक बाबूलाल करवा (आईएएस) की डीसी-11 के खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कोसली सिंचाई विभाग की टीम के साथ ट्रायल मुकाबला भी खेला गया। डीसी-इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोसली सिंचाई विभाग की टीम 19.3 ओवर में 130 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। डीसी-11 की टीम ने यह मुकाबला 41 रनों से जीत लिया। इस मुकाबले में आशुतोष यादव ने 34 रनों का योगदान दिया और विकेट कीपिंग करते हुए दो स्टम्प करके मैन ऑफ द मैच रहे। अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा आईएस ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए उपायुक्त मोनिका गुप्ता आईएएस के मार्गदर्शन में जिले में विभिन्न एक्टिविटी करवाई जा रही हैं। इसी कड़ी में 6 मई को नीरपुर अटेली में क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें