फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू जहर है, इससे दूर रहें : राजेश

Fri, 22 Aug 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:56- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांडोला में जागरूक रैली निकालते विद्यार्थी--स्र
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजावास, राजकीय हाई स्कूल कुराहवटा और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांडोला में विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन और कविता प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्राचार्य रूपेंद्र सिंह, मुख्य अध्यापक अशोक कुमार, प्राचार्या सुकेश यादव ने संयुक्त रूप से की। संयोजक राजेश शर्मा झाड़ली, दीपक शर्मा व संदीप कुमार ने कार्यक्रम को कराया। राजेश शर्मा झाड़ली ने कहा कि तंबाकू एक जहर है। इससे दूर रहें। इसके सेवन से कैंसर सहित कई जानलेवा बीमारियां उत्पन्न होती हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं तंबाकू से दूर रहें और समाज में भी लोगों को इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराएं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो शिक्षा विभाग व प्रशासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाएंगे। प्रतियोगिताएं पहले विद्यालय स्तर पर होंगी, उसके बाद खंड, जिला व राज्य स्तर तक पहुंचेंगी।
विज्ञापन


अंतिम चरण में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। सभी छात्र-छात्राओं व स्टाफ ने तंबाकू त्यागने एवं तंबाकू मुक्त समाज बनाने की शपथ ली। इस अवसर पर रोशन लाल, देवराज, बीरेंद्र डीपी, करण सिंह, कृष्ण डीपी, अनीता यादव, सुदेश यादव, ममता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें