फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दिवाली की रात न हो अंधेरा, बिजली निगम के 1016 कर्मचारी तीन शिफ्ट में रहेंगे मुस्तैद

विज्ञापन
फोटो नंबर- 16बिजली केबल को ठीक करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। दिवाली पर घर रोशन करने के लिए लोग रंग-बिरंगी लाइटों का खूब इस्तेमाल करते हैं। इस कारण क्षेत्र में बिजली की खपत बढ़ने की संभावना है। अक्तूबर-नवंबर में सामान्य तौर पर रोज 40 से 50 लाख यूनिट बिजली की खपत होती है। पिछले साल भी दिवाली पर सामान्य दिनों के मुकाबले 10 से 15 प्रतिशत तक खपत बढ़ी थी।
विज्ञापन

सामान्य दिनों में बिजली आपूर्ति से जुड़ी 300 से 400 शिकायतें दर्ज होती हैं लेकिन दिवाली पर यह संख्या 500 से 700 तक पहुंच जाती है। इनके समाधान के लिए करीब 1016 कर्मचारी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में तीन शिफ्ट में काम करेंगे। ये शिफ्ट सुबह 6 से दोपहर 2 बजे, दोपहर 2 से रात 10 बजे और रात 10 से सुबह 6 बजे तक होंगी।
बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए जिले में करीब 30102 ट्रांसफार्मर लगे हैं। शहरी क्षेत्रों के ट्रांसफार्मर क्षमता के अनुसार ही चल रहे हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 26 ट्रांसफार्मर ओवरलोड हैं। दिवाली पर ज्यादा खपत होने से इन इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ शहरी क्षेत्र में 100 केवी के 16 ट्रांसफार्मर की जगह 200 केवी के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। जिन जगहों पर खपत ज्यादा और ट्रांसफार्मर की क्षमता कम थी, वहां ये बदले जा रहे हैं। स्थानीय लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे।
दिवाली के दौरान बिजली की खपत (लाख यूनिट में)
दिन वर्ष 2024 वर्ष 2025
धनतेरस 52.40 50.58
छोटी दीपावली 52.58 51.19
दीपावली 53.51 52.35
गोवर्धन पूजा 50.59 50.14
भाई दूज 50.21 49.11
-
वर्जन :
जिले में बिजली आपूर्ति सुचारू बनी हुई है और दिवाली पर्व के मद्देनजर बिजली तारों की मरम्मत का कार्य किया गया है। महेंद्रगढ़ शहरी क्षेत्र में 200 केवी के 16 नए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य भी दिवाली से पहले किया जाएगा, ताकि सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति बनी रहे और आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। -जोगेंद्र हुड्डा, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें