फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लघु सचिवालय से महावीर चौक तक निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 14 Aug 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 9उपायुक्त डॉ. विवेक भारती के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकालते।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लघु सचिवालय से हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। बच्चे, युवा, बुजुर्ग, सरकारी अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता आदि भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन



यह यात्रा लघु सचिवालय से शुरू होकर कोर्ट मोड़ महेंद्रगढ़ रोड से होते हुए शहर के प्रमुख जगह महावीर चौक पर पहुंची। इस अवसर पर देशभक्ति का माहौल देखते ही बन रहा था। पूरे रास्ते में शहरवासियों ने घरों और दुकानों से फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा वापस आईटीआई मैदान में समाप्त हुई। इस दौरान पूरा शहर तिरंगे के रंगों से सराबोर दिखाई दिया।



उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक सरकारी पहल नहीं बल्कि जन-जन का अभियान है। तिरंगा यात्रा सिर्फ एक आयोजन नहीं बल्कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, एसडीएम अनिरुद्ध यादव, नगराधीश डॉ मंगलसेन, डीएसपी सुरेश कुमार, डीएसपी भारत भूषण, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें