फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नन्हे हाथों ने जलाए दीप, खुशियों से जगमगाया मां चामुंडा मंदिर

विज्ञापन
फोटो नंबर-24देव  दीपावली पर मां चामुंडा देवी मंदिर में दीप जलाते बच्चें।
विज्ञापन
नारनौल। प्राचीन मां चामुंडा देवी मंदिर में मंगलवार को देव दीपावली महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को दीपों से रोशन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्लम एरिया के छोटे-छोटे बच्चे रहे जिन्होंने अपने नन्हे हाथों से दीप जलाकर पर्व की खुशियों में भागीदारी की।
विज्ञापन

दीप जलाते समय बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने लायक था। दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा। बच्चों की भागीदारी ने इस आयोजन को खास बना दिया। इस दौरान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी दीप प्रज्ज्वलित कर मां चामुंडा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
मंदिर के पुजारी सत्यनारायण पांडे ने बताया कि देव दीपावली के अवसर पर मंदिर में विशेष उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ दीप जलाए और सुख-समृद्धि की कामना की। दीपों की जगमगाहट से मंदिर का वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

आयोजन का उद्देश्य बच्चों को धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने के साथ उन्हें त्योहार की खुशियों में शामिल करना भी रहा। बच्चों ने उत्साह के साथ दीप जलाकर सभी का मन मोह लिया।
इस आयोजन ने समाज को एक अच्छा संदेश दिया कि त्योहारों की असली खुशी तभी है, जब हम समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलें। आपसी प्रेम, भाईचारे और खुशियां बांटने का भाव ही पर्वों की वास्तविक सुंदरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें