नारनौल। धार्मिक एवं सामाजिक संस्था टाइगर क्लब की ओर से सदस्य एवं सहयोगी सम्मान समारोह का सोमवार को आयोजन किया गया। इस मौके पर दुर्गा पूजा महोत्सव में सहयोग देने वाली संस्थाओं, भजन गायकों, क्लब के सदस्यों एवं पदाधिकारियों को माता रानी का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रधान राकेश यादव ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान क्लब की ओर से आयोजित होने वाली 14वीं मां वैष्णो देवी यात्रा के लिए सर्वसम्मति से पवन यादव को संयोजक नियुक्त किया गया। संवाद