महेंद्रगढ़। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गांव नानकवास में स्वास्थ्य विभाग ने टीबी जागरूकता एवं जांच शिविर लगाया। पीएचसी दौंगड़ा अहीर के प्रभारी डॉ. कुलदीप के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में 97 लोगों की स्क्रीनिंग की गई।
टीबी के लक्षण मिलने पर पांच लोगों के बलगम के नमूने जांच के लिए भेजे गए, जबकि खांसी व सीने में दर्द की शिकायत वाले 66 लोगों के डिजिटल एक्स-रे किए गए। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और नियमित इलाज की जानकारी दी। शिविर के बाद टीम ने टीबी मरीजों के घर जाकर फॉलोअप भी किया। संवाद