फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तीन ट्रक और चार ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा

Sun, 23 Mar 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 06रात के समय वाहनों की जांच करती टीम। स्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। खनन विभाग और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने दो दिनों में तीन ट्रक और चार ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध तरीके से बजरी और रोड़ी का परिवहन करते हुए पकड़ा। इन पर करीब 21.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जिला खनन इंजीनियर डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जिले में अवैध खनन पर निगरानी रखी जा रही है। संयुक्त टीम दो दिनों में 500 से अधिक वाहनों की जांच की गई है। शुक्रवार-शनिवार को विभिन्न स्थानों से तीन ट्रक और चार ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया, जो राजस्थान से अवैध तरीके से बजरी और रोड़ी लेकर क्षेत्र में प्रवेश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें