फोटो नंबर- 06रात के समय वाहनों की जांच करती टीम। स्रोत-प्रशासन
नारनौल। खनन विभाग और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने दो दिनों में तीन ट्रक और चार ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध तरीके से बजरी और रोड़ी का परिवहन करते हुए पकड़ा। इन पर करीब 21.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जिला खनन इंजीनियर डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जिले में अवैध खनन पर निगरानी रखी जा रही है। संयुक्त टीम दो दिनों में 500 से अधिक वाहनों की जांच की गई है। शुक्रवार-शनिवार को विभिन्न स्थानों से तीन ट्रक और चार ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया, जो राजस्थान से अवैध तरीके से बजरी और रोड़ी लेकर क्षेत्र में प्रवेश कर रहे थे।