फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तीन दुकानदारों के चालान, प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

विज्ञापन
फोटो नंबर- 09नांगल चौधरी में छापेमारी करती टीम। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
नांगल चौधरी। प्रदूषण नियंत्रण विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने दो दुकानदारों पर 25-25 हजार रुपये और एक दुकानदार पर 500 रुपये का चालान किया।
विज्ञापन

कई दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर रखी प्लास्टिक सामग्री हटाते दिखाई दिए। छापेमारी के दौरान प्लास्टिक के गिलास, थैलियां और अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई। नगर पालिका अधिकारियों ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए बेहद नुकसानदायक है।
यदि आगे किसी दुकानदार के पास प्रतिबंधित प्लास्टिक मिली तो उसके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित दुकानदार का ट्रेड लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन


-
वर्जन :
शिकायतों के आधार पर शुक्रवार को अभियान चलाया गया। तीन दुकानदारों के चालान किए गए हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।-योगेश, जेई, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें