फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: इनेलो के तीन प्रमुख कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की जेजेपी की सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अटेली हल्के में जननायक जनता पार्टी में रविवार को इनेलो के तीन कार्यकर्ता शामिल हुए। हल्का प्रधान बेदू राता के नेतृत्व में गांव भोजवास के जगदीश प्रधान, मुंशीराम और रघुबीर शर्मा ने दिल्ली के आसोला फार्म में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दुष्यंत चौटाला ने नए सदस्यों का पटका पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी और सम्मान दिया जाएगा। उनके अनुसार नए साथियों के जुड़ने से अटेली में संगठन को मजबूती मिलेगी। जिला प्रवक्ता विजय छिलरो ने कहा कि पार्टी गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। हल्का प्रधान बेदू राता ने कहा कि जेजेपी चौधरी देवीलाल की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें