नारनौल। पत्नी और तीन बच्चों के हत्यारे की तलाश में पुलिस की तीन टीमें दिल्ली, पंजाब और मध्य प्रदेश में डेरा डाले हुईं हैं। अभी तक आरोपी के बारे में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
सिटी थाना प्रभारी मनोज ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी अपने गांव छतरपुर मध्य प्रदेश भी नहीं पहुंचा है। उसके जानकारों और रिश्तेदारों के बारे में जानकारी ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है। बता दें कि छतरपुर मध्य प्रदेश निवासी तुलसी अपनी पत्नी आरती और तीन बच्चों के साथ सिंघाना रोड पर किराए के मकान पर रहता था। बीते मंगलवार की रात चारों की कुल्हाड़ी से हत्या कर फरार हो गया। इस मामले में सिटी थाना पुलिस ने मकान मालिक बलवीर सिंह शिकायत पर आरोपी पर हत्या का केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद से ही आरोपी फरार है।