फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रधान के लिए तीन और सचिव के लिए दो लोगों ने भरा पर्चा

Sat, 26 Jul 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-13 गौड़ सभा शासकीय समिति के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच करते हुए निर्वाचन सम
विज्ञापन
नारनौल। श्री गौड़ ब्राह्मण सभा की शासकीय समिति के चुनावों के लिए नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार तक सात सदस्यीय शासकीय समिति के लिए कुल 13 नामांकन पत्र प्राप्त हुए।
विज्ञापन

नामांकन के समय मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष वशिष्ठ सहित सहायक चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा अटेली, अंजनी शास्त्री नांगल चौधरी व नरेश जोशी महेंद्रगढ़ भी मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि श्री गौड़ ब्राह्मण सभा की शासकीय समिति में प्रधान, उप प्रधान, महासचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष एवं दो कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होगा।
इसके लिए प्रधान पद के लिए तीन नामांकन प्राप्त हुए। सभा के मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष वशिष्ठ एडवोकेट ने बताया कि नामांकन पत्र जमा करवाने के पहले दिन प्रधान पद के लिए तीन नामांकन प्राप्त हुए हैं। इनमें धीरज कुमार मोहल्ला मिश्रवाड़ा, मोहित भारद्वाज एडवोकेट मोहल्ला चांदुवाड़ा तथा राकेश महता एडवोकेट मोहल्ला पुरानी सराय ने प्रधान पद के लिए नामांकन किया है।
विज्ञापन

उप प्रधान पद के लिए रामानंद शर्मा अटेली मंडी तथा सत्यवीर शर्मा सुरानी ने नामांकन किया। वहीं सचिव पद के लिए राजेश कुमार नसीबपुर तथा कृष्ण कुमार शर्मा ढाणी फैजाबाद (नारनौल), सह सचिव पद के लिए राकेश कौशिक एडवोकेट मोहल्ला केशव नगर तथा हेमंत कृष्ण भारद्वाज सीहमा ने नामांकन किया, कोषाध्यक्ष पद के लिए शिव कुमार शर्मा छापड़ा बीबीपुर तथा हेमंत कुमार बीगोपुर ने नामांकन किए हैं।
वशिष्ठ ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच में सभी नामांकन ठीक पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार 26 जुलाई को सायं 4 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं, उसके बाद जिन पदों के चुनाव होंगे, उनके प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें