फोटो संख्या:56- कनीना नगर पालिका चुनाव के दौरान नामांकन जमा करवाते प्रत्याशी--संवाद
कनीना। नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया में चौथे दिन तीन लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। कनीना नगर पालिका चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम जितेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन आए हैं। शनिवार को भी नामांकन भरे जाएंगे। रविवार को अवकाश रहेगा। रिटर्निंग अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया की 17 फरवरी को नामांकन भरने का अंतिम दिन रहेगा। 18 फरवरी को फार्मों की जांच होगी, 19 फरवरी को नामांकन फॉर्म वापिस लेने का दिन रहेगा। दो मार्च को मतदान होगा।
नामांकन में वार्ड नंबर 4 से पार्षद पद के लिए अंजू, वार्ड नंबर चार से रेखा रानी, वार्ड नंबर 12 से राखी कुमारी ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के लिए तीन दिन शेष हैं।
फोटो संख्या:56- कनीना नगर पालिका चुनाव के दौरान नामांकन जमा करवाते प्रत्याशी--संवाद