फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सोने की चेन चोरी के मामले में तीन और महिला गिरफ्तार

Wed, 08 Nov 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अग्रवाल सभा भवन में श्रीमद्भागवत कथा में आरती के समय गले से सोने की चेन चोरी करने के मामले में थाना शहर नारनौल की पुलिस टीम ने तीन ओर महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान नई बस्ती नजदीक चामुंडा मंदिर मेरठ निवासी लीला देवी, जमुना देवी और सुनीता के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा इनको न्यायालय ने पेश कर रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में पुलिस द्वारा पहले भी तीन महिला आरोपी सुमन वासी मेरठ, सुमन वासी टीपी नगर मेरठ और नीतू वासी टीपी नगर मेरठ को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नई मंडी निवासी प्रशांत ने थाना शहर नारनौल में सोने की चेन चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया था कि 18 सितंबर से 24 सितंबर तक अग्रवाल सभा भवन में श्रीमद्भागवत कथा किया जा रहा था। 21 सितंबर को शाम के समय ज्यादा भीड़ हो गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि भीड़ में अज्ञात महिलाओं ने आरती के समय 6-7 सोने की चेन चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन ओर महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें