फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दुकान से तीन नाबालिगों ने मोबाइल फोन व नगदी की चोरी

विज्ञापन
09jjrp20- झज्जर। चोरी की ​शिकायत दर्ज करते हुए जांच अ​धिकारी। संवााद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झज्जर। शहर के राव तुलाराम चौक पर स्थित एक मोबाइल की दुकान से तीन नाबालिगों ने मोबाइल व नगदी चोरी कर ली। शहर झज्जर पुलिस की तरफ से अज्ञात नाबालिगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना वीरवार रात करीब साढ़े 12 बजे की है।
विज्ञापन

पुलिस एफआईआर में सीता राम गेट निवासी दुकानदार आशु ने बताया कि उनकी राव तुलाराम चौक के पास मोबाइल की दुकान है। रात करीब साढ़े 11 बजे के बाद तीन बच्चे साथ वाली दुकान के गेट को नीचे से उखाड़कर सीढि़यों से ऊपर चढ़ गए।
इसके बाद तीनों बच्चे रात करीब साढ़े 12 बजे उनकी दुकान के ऊपर छत पर लगे गेट को तोड़ते हुए दुकान के अंदर सीढि़यों से नीचे आ गए। उन्होंने बताया कि दुकान से करीब सात से आठ मोबाइल फोन चोरी हुए है जिसमें से दो से तीन रिपेयर किए हुए मोबाइल फोन भी नहीं मिले।
विज्ञापन

इसके अलावा दुकान का अन्य सामान लीड, चार्जर भी उठाकर ले गए। गल्ले से तीन हजार रुपये भी चोरी कर लिए। दुकान में लगे सीसीटीवी में तीन बच्चे चोरी करते नजर आए। अब पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बच्चों की तलाश कर रही है।


वर्जन
राव तुलाराम चौक पर मोबाइल फोन की दुकान से मोबाइल व नगदी चोरी की घटना हुई है। इस दौरान सीसीटीवी में तीन नाबालिग बच्चे चोरी करते हुए नजर आ रहे है। तीनों बच्चों को पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

बलदेव सिंह, थाना प्रभारी, शहर थाना झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें