नारनौल रेवाड़ी सड़क मार्ग पर तीन अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नारनौल सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूचना के बाद से कार्यवाही में जुटी हुई है। स्थानीय कस्बे के नए बस स्टेंड के समीप गांव खासपुर निवासी ज्योति नामक महिला को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई।
दूसरी घटना नारनौल रेवाड़ी सड़क मार्ग पर स्थित महाविद्यालय के पास हुई जहां लोकेश नामक उनिंदा निवासी बाइक चालक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। तीसरी घटना इसी सड़क मार्ग पर खोड़ पर हुई जिसमें नारनौल की ओर से बाइक पर सवार होकर आ रहे गांव खूंदरोठ निवासी रामधन को एक मारुति गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।