नारनौल। नारनौल क्षेत्र में अलग-अलग गांवों से तीन लड़की गायब होने का मामला सामने आया है। तीनों ही लड़कियों के परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है।
इसमें पहली लड़की 12वीं कक्षा में पढ़ाई करती थी और पेपर देने की लिए शहर की एक स्कूल में गई थी। उसके बाद वापस घर नहीं लौटी।
वहीं दूसरे मामले में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा कोचिंग के लिए नारनौल आई थी। सोमवार को सुबह नौ बजे घर से कोचिंग के लिए गई थी, लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी है।
तीसरे मामले में भी राजस्थान के एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दी है, जिसमें बताया कि वह नारनौल क्षेत्र के एक गांव में किराये का मकान लेकर रह रहा है। उसकी 20 वर्षीय बेटी सोमवार को देर शाम बिना बताए कहीं चली गई। उसकी काफी खोजबीन की, लेकनि कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने तीनों युवतियों के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।