फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में नीट के लिए बनेंगे तीन परीक्षा केंद्र

Fri, 02 May 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:70- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में नीट परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते उपायुक्त 
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से चार मई को नीट का आयोजन किया जाएगा। जिले में आठ और महेंद्रगढ़ में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। महेंद्रगढ़ में राजकीय महाविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय व राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य विजय कुमार यादव ने बताया कि चार मई को नीट की परीक्षा को देखते हुए तीनों केंद्राें सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। राजकीय महाविद्यालय में 480, राजकीय महिला महाविद्यालय में 480 व राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में 480 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा में अभ्यर्थी सुबह 11 से 1:30 बजे तक इंट्री की जाएगी। परीक्षा दोपहर दो से पांच बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि तीन व चार मई को महाविद्यालय में किसी भी अनजान व्यक्ति की इंट्री नहीं होने दी जाएगी। महाविद्यालय में सीसीटीवी कैमरे, जैमर व सभी प्रकार की सुविधाएं पुरी कर ली जाएगी। अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान परीक्षा प्रवेश पत्र, आईकार्ड व एक फोटो साथ लाना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने साथ कोई समान साथ लेकर न आए।


बाक्स...
उपायुक्त ने लिया परीक्षा केंद्रों का जायजा..
वीरवार को उपायुक्त डॉ विवेक भारती, पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ व एसडीएम अनिल कुमार ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। 4 मई को होने वाली परीक्षा देखते हुए वहां की मुलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शाम छह बजे तक परीक्षा संचालित होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं, बिजली, पंखे, जैमर, पेयजल, शौचालय और साफ सफाई सहित अन्य उचित व्यवस्था के प्रबंध बारे भी अधिकारी ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें