फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के तीन मरीज पॉजिटिव मिले, अब डेंगू की मरीजों की संख्या पहुंची 11

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। जिले में बुधवार को डेंगू के तीन केस सामने आए जबकि 32 मरीजों की एलिजा जांच की गई थी। अब तक डेंगू से पीड़ित 11 मरीज मिल चुके हैं जिसमें छह स्वस्थ हो चुके हैं। शेष मरीजों का घर पर ही उपचार चल रहा है। डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर जिला अस्पताल में विशेष वार्ड बनाया है। सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू के इलाज की सुविधा उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के लक्षण नजर आते ही मरीज को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की सलाह आम लोगों को दी है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अविनाश पूनिया ने बताया कि डेंगू से डरने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। लक्षण नजर आते ही चिकित्सक की सेवाएं ली जाएं तो बीमारी गंभीर नहीं होने पाएगी। अचानक तेज बुखार, सिर दर्द, हड्डियों में दर्द के साथ आंखों में दर्द हो तो संबंधित मरीज को डेंगू की जांच अवश्य करानी चाहिए। बुखार की स्थिति में चिकित्सक के सलाह पर ही दवा लें। बताया कि डेंगू सीजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। नागरिक अस्पताल में दस बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पांच-पांच बेडों के वार्ड बनाए गए हैं। वर्तमान में कोई मरीज भर्ती नहीं है। सभी मरीजों को घर पर ही उपचार दिया जा रहा है।
-
प्रतिदिन आ रहे 20 संदिग्ध मरीज
जिले के सरकारी एवं निजी अस्पतालों में प्रतिदिन 20 संदिग्ध मरीज आ रहे हैं जिनमें डेंगू जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं। इनकी एलीजा जांच कराई जा रही है। अब तक एक हजार मरीजों की एलिजा रक्त जांच हो चुकी है। इसके अलावा 1 लाख 30 हजार लोगों की मलेरिया एवं डेंगू की स्लाइड बनाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गली मोहल्लों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

-
सप्ताह में एक दिन मनाएं ड्राई डे
डॉ. अविनाश पूनिया ने बताया कि मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए सप्ताह में एक दिन रविवार को ड्राई डे मनाना चाहिए। घर में कूलर, फ्रीज आदि की सफाई करनी चाहिए। वहीं उपायुक्त जेके आभीर ने सरकारी कार्यालयों में शुक्रवार को ड्राई डे मनाने की अपील की है ताकि अगर कहीं लारवा पनप रहा है तो खाली कर उनको खत्म किया जा सके। उन्होंने बताए कि लोग पूरी बाजू के कपड़े पहनकर रखें। नालियों में काला तेल डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें