महेंद्रगढ़। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) मीरपुर रेवाड़ी में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के 23 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
राजकीय महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य विजय कुमार यादव ने बताया कि 14 से 16 नवंबर तक इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में महाविद्यालय के 23 विद्यार्थी हिस्सा लेगे। महोत्सव में 22 सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके लिए महाविद्यालय में शुक्रवार से तैयारियां शुरू करवाई जाएगी।
रेवाड़ी विश्वविद्यालय में जोनल लेवल पर चलने वाली कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी जिले के निजी व सरकारी महाविद्यालय के विद्यार्थी हिस्सा लेगे। महोत्सव के दौरान निर्णायक मंडल की ओर से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को नाम घोषित किया जाएगा। महाविद्यालय की ओर से अक्तूबर माह में टेलेंट सर्च के तहत कार्यक्रम शुरू किया गया था। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 23 विद्यार्थियों का चयन किया गया था। अब ये 23 विद्यार्थी विश्वविद्यालय रेवाड़ी में हिस्स लेंगे। उन्होंने बताया कि आईजीयू रेवाड़ी में समुह गान, रागनी, भजन, कविता, हिंदी, उर्दु, हरियाणवी भाषण, डिबेट, पेंटिंग, पोस्टर, मेहंदी, कार्टून, प्ले मॉडलिंग सहित 22 सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।