फोटो संख्या:-77 कनीना के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं रशिक्षण कार्यशाला में जानकारी देते हुए प्राचार्
कनीना। महिला एवं बाल विकास विभाग कनीना की ओर से खंड कनीना की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए पढ़ाई भी और पोषण भी विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ कनीना मंडी स्कूल के पास स्थित लाल शिवलाल धर्मशाला में हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में खंड की 90 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला में आंगनबाड़ी विभाग की सभी सुपरवाइजर उपस्थित रहीं। नारनौल से रॉकेट लर्निंग संस्था की ओर से विशेषज्ञों ने भी प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
रॉकेट लर्निंग संस्था की ओर से योगिता सुपरवाइजर, सुमन देवी, मनीष यादव, कुसुम लता, मंजू, पूजा, ज्योति यादव व माया देवी ने विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रारंभिक बाल शिक्षा, पोषण, बच्चों की रुचि के अनुसार शिक्षण विधियां व व्यवहारिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।