फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नगर परिषद नारनौल में तीन पार्षद मनोनीत

Thu, 10 Jul 2025 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-03सुदर्शन बंसल। मनोनीत पार्षद
विज्ञापन
नारनौल। प्रदेश सरकार ने वीरवार को जिले में मनोनीत पार्षदों की सूची जारी की। इसमें नारनौल नगर परिषद में तीन मनोनीत पार्षदों को मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

ये सभी पार्षद भाजपा के सक्रिय कार्यक्रता या संगठन से जुड़े पुराने लोग हैं। इनकी नियुक्ति होने के बाद अब ये भी नप की बैठकों में भाग लेंगे। जिला महेंद्रगढ़ की चार नगर पालिकाओं में दो-दो यानी आठ और एक नगर नगर परिषद में तीन यानी कुल 11 पार्षद मनोनीत किए गए हैं।
विज्ञापन

नारनौल नगर परिषद में सरकार ने जिन तीन लोगों को मनोनीत किया है, उनमें से नारनौल से संजय अमन, सुदर्शन बंसल व जगदीश पासी हैं। इनमें संजय अमन को बीते दिनों ही कार्यालय मंत्री का भी पद मिला था। सुदर्शन बंसल व जगदीश पासी शुरू से ही संघ व भाजपा से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि वह नगर परिषद की बैठक में शामिल होकर शहर में विकास कार्य को और बेहतर तरीके से करवाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें