फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चेक बाउंस के तीन घोषित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। चेक बाउंस मामले में अदालत से उद्घोषित व्यक्ति (पीओ) घोषित गांव खैरोली निवासी हंसराज को महेंद्रगढ़ पुलिस के पीओ स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया। पीओ स्टाफ प्रभारी रमेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने 21 नवंबर को यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ एनआई एक्ट के तहत मामला महेंद्रगढ़ अदालत में विचाराधीन था। अदालत ने पेशी के लिए उद्घोषणा जारी की थी, लेकिन वह निर्धारित समय में पेश नहीं हुआ। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत ने 17 अक्तूबर को उसे पीओ घोषित कर दिया था। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देश पर गिरफ्तारी की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें