फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बैंक ने गलती से दिए 51 हजार रुपये, दिव्यम ने लौटाए अतिरिक्त 40 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ के दिव्यम ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। पंजाब नेशनल बैंक में खाते से 11 हजार रुपये निकलवाने पहुंची संतोष शर्मा को बैंक कर्मचारी ने गलती से 51 हजार रुपये दे दिए। नकदी संभालने पर अतिरिक्त 40 हजार रुपये मिलने का पता चला तो दिव्यम ने बिना देर किए बैंक पहुंचकर पूरी राशि वापस लौटा दिए।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी ने कहा कि संतोष शर्मा अपने बेटे दिव्यम के साथ बैंक पहुंची थीं। बैंक काउंटर पर कर्मचारी कृपानंद ने उन्हें गलती से 11 हजार की जगह 51 हजार रुपये दे दिए। बैंक से बाहर निकलने के बाद जब मां-बेटे ने रुपये गिने तो अतिरिक्त राशि का पता चला।
इसके बाद उन्होंने बैंक पहुंचकर 40 हजार रुपये कर्मचारी को लौटा दिए। बैंक के सहायक प्रबंधक प्रवीण, कर्मचारी नित्यानंद और कृपानंद सहित अन्य कर्मचारियों ने भी परिवार का आभार जताया। उन्होंने कहा दिव्यम के दादा फूलचंद शर्मा ने ब्राह्मण सभा, व्यापारी वर्ग, मंदिरों और आदर्श रामलीला कमेटी सहित सामाजिक कार्यों में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें