फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके में आग लगाने के तीन आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव झगड़ोली में स्थित शराब के ठेके पर पेट्रोल डाल कर आग लगाने के मामले में थाना सदर पुलिस ने तीन आरोपियों को वीरवार देर शाम काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास उर्फ रूड़ा निवासी बचीनी, श्याम निवासी बुचावास और अनुपम उर्फ कन्नू निवासी झगड़ोली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी विकास उर्फ रूड़ा के खिलाफ पहले भी मारपीट और छीना-झपटी का मामला दर्ज है। वहीं आरोपी अनुपम के खिलाफ मारपीट, डकैती, अपहरण के जयपुर और महेंद्रगढ़ में 4 मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि विरेंद्र निवासी भाकली जिला रेवाड़ी ने थाना सदर महेंद्रगढ़ में शिकायत देते हुए बताया कि वह महेंद्रगढ़ देहात के ठेकों का संचालन करता है। बुधवार रात करीब दो बजे झगड़ोली शराब के ठेके में अज्ञात व्यक्तियों ने पेट्रोल डालकर आग लगा बाहर से ठेके का गेट बंद कर दिया था। इसके कारण कारिंदा भी झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें