महेंद्रगढ़। रिवासा फ्लाईओवर पर रात को डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। शरारती तत्वों ने पुलिस कर्मियों से गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शहर थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डायल 112 रिवासा पुल के नजदीक निरीक्षण कर रही थी। उसी समय सड़क पर बीच में गाड़ी कार खड़ी करके पांच व्यक्ति बैठकर हुड़दंग कर रहे थे जो गाड़ी रोककर उनसे सड़क के बीच कार रोककर सड़क पर बैठने का कारण पूछा तो सभी तैश मे आकर कहने लगे कि तु कौन होता है सड़क पर बैठने का कारण पूछने वाला और गाली गलोच करने लगे व मारपीट की गई लगे। थाना शहर महेंद्रगढ थाना प्रभारी मोबाइल मौका पर पहुंचकर व्यक्तियों को पुलिस टीम काबू करने लगी तो कार स्वीफ्ट में दो आरोपी बैठकर भाग गए और जाते-2 वापिस आकर जान से मारने की धमकी देकर गए अन्य तीन आरोपियों को काबू किया गया। पुलिस ने देवेंद्र निवासी राम विहार कालोनी, सुधाकर निवासी कर्मचारी कालोनी, सत्यनारायण निवासी कर्मचारी कालोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और चिंटु निवासी पालडी पनिहारा व सलेश निवासी राम विहार काॅलोनी मौके से कार लेकर फरार हो गए।