फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: युवक पर हमला करने के तीन आरोपी किए गिरफ्तार

Fri, 06 Dec 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 28पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
नारनौल। कोर्ट परिसर में वीरवार दोपहर को एक युवक पर धारादार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी हरदीप सिंह ने बताया कि एसपी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया था।
विज्ञापन

बताया कि टीम ने तीन आरोपियों सैदपुर अटेली के जितेंद्र उर्फ हिटलर और पृथ्वीपुरा अटेली के अमनदीप और मनमोहन को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि इनपर पहले भी मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मचारी ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश भी की थी, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे।
कोर्ट परिसर की सुरक्षा में तैनात ईएसआई रामफल की शिकायत पर थाना शहर मामला दर्ज किया गया था। रामफल ने बताया कि करीब सवा 12 बजे कोर्ट परिसर में शोर सुनाई दिया। वकीलों के चैंबर कि तरफ जाने वाले रास्तों में काफी वकील व अन्य लोगों की भीड़ जमा थी। देखा कि उस रास्ते में एक सफेद रंग का कपड़ा व काफी मात्रा मे खून पड़ा हुआ था। वहां खड़े लोग कह रहे थे कि यह सुराणी गांव के अमित उर्फ सोनू पर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया है। हमला तब हुआ, जब वह एक मामले में कोर्ट में पेशी पर आया था।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर व लोगों के बताए जाने पर ज्ञात हुआ कि यह हमला अमित उर्फ सोनू की विपक्षी पार्टी ने किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें