फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई के पैसे मांगे तो दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अटेली। कस्बे में एक मिठाई की दुकान पर मिठाई के पैसे मांगने पर एक व्यक्ति ने दुकान सेल्स मैन से दस लाख रुपये की मांग की और जान से मारने की धमकी दी। दस लाख रुपये रंगदारी की भी मांग की। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भगवान सिंह ने बताया कि वह अटेली में बीकानेर मिष्ठान भंडार के नाम से दुकान चलाते हैं। उनकी दुकान पर गांव बेगपुर का रविंदर उर्फ रवि आया था। उसने सेल्समैन धर्मा से 250 ग्राम बर्फी मांगी। जब वह बर्फी लेकर वापस जाने लगा तो सेल्समैन ने पैसे की मांग की। इस पर रविंद्र ने धमकी दी कि वह कोई पैसे नहीं देता। इसके बदले 10 लाख रुपये देने पड़ जाएंगे। शिकायत में लिखा है कि रविंदर ने सेल्स मैन को धमकी दी कि उसकी पिस्टल में छह गोलियां हैं। वह उसके मालिक को मार देगा। पीड़ित दुकानदार का कहना है कि बदमाश ने पहले भी उनके साथ कई वारदातें की हैं।
पुलिस टीम ने बीकानेर मिष्ठान भंडार से दस लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि उर्फ रविंद्र उर्फ बुचिया वासी बेगपुर अटेली के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने जांच करते हुए पता लगाया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या का प्रयास, फिरौती मांगने, मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत करीब 10 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें