नारनौल। कॉपर जिंक ट्रांसपोर्ट की गाड़ी से खनिज पदार्थ चोरी करने के मामले में थाना सदर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फूलचंद निवासी गोठड़ा थाना खेतड़ी राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया।
इस मामले में दो आरोपियों पप्पू राम और इंद्र सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने सामान और गाड़ियां भी पहले जब्त कर चुकी है। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि रामशरण निवासी गांव डुमौली खुर्द झुंझुनूं ने थाना सदर नारनौल में शिकायत दी कि उसने कॉपर जिंक ट्रांसपोर्ट करने का टेंडर लिया है। 15 सितंबर को उसकी एक गाड़ी कॉपर जिंक लेकर खेतड़ी से रेवाड़ी के लिए निकली थी। आरोपी नारनौल में धोखे से गाड़ी को एक खाली प्लॉट में ले आए जहां सील तोड़ कर कॉपर जिंक उतारना चालू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे पप्पूराम और इंद्रसिंह को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था।