नारनौल। गांव टहला निवासी मनोज कुमार ने एक प्रत्याशी को वोट नहीं देने पर गालीगलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप एक व्यक्ति पर लगाया है। पीड़ित की शिकायत सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव टहला निवासी मनोज कुमार ने बताया कि महेंद्र नामक व्यक्ति ने उसे एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट नहीं देने पर गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इससे उसे और उसके परिवार को जान का खतरा है। ऐसे में आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। धमकी से पूरा परिवार सहमा हुआ है। संवाद