मंडी अटेली। गांव बिहाली में रविवार को मतदान करने जा रही एक युवती की गांव बास के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव बिहाली निवासी दुलीचंद का परिवार कांटी गांव में कई वर्षों से रहता है। उनकी पुत्री ज्योति (19) रविवार को अपने पैतृक गांव बिहाली में मतदान करने के लिए पैदल आ रही थी। वह अटेली बहरोड सड़क मार्ग पर गांव बास के समीप पहुंची थी कि अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल नारनौल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।