मंडी अटेली। फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एक युवक ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
गांव भीलवाड़ा निवासी मोहित ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि गांव का ही निवासी रूपेश कुमार ने घर आकर बताया कि किसी अनजान व्यक्ति ने फोन पर खुद को एक गिरोह का सदस्य बताते हुए कहा कि वह तिहाड़ जेल से बोल रहा है और मोहित को जल्द ही मार देगा। इस फोन की बातचीत सुनने के बाद से परिवार के लोग चिंतित हैं। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत के साथ फोन रिकॉर्डिंग भी पुलिस थाने में दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।