फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के नाम पर दस लाख रुपए की ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। थाना सदर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर दस लाख रुपये की ठगी करने के एक आरोपी को सेहलंग बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रविंद्र उर्फ डॉक्टर निवासी सेहलंग के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पीड़िता कमलेश निवासी सुरजनवास ने थाना सदर महेंद्रगढ़ में मंगलवार को दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि दो लोगों बेटे को आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर दस लाख रुपये की मांग की। झांसे में आकर नौकरी लगवाने के नाम पर मई 2021 में पांच लाख रुपये दे दिए और बाकी रुपये ज्वाइनिंग लेटर आने के बाद देने बारे कहा। इसके बाद आरोपियों ने नवंबर 2021 में ज्वाइनिंग लेटर और अन्य कागजात के साथ उसके लड़के को पूना भेज दिया। इस दौरान आरोपियों ने शिकायतकर्ता के पति से बची हुई राशि पांच लाख रुपये ले लिए। आरोपी बेटे को इधर उधर घुमाते रहे। जब पति को शक हुआ तो उसने आरोपियों से मिलकर बातचीत की तो उन्होंने नौकरी लगवाने और पैसे देने से इंकार कर दिया। इस सदमे में उसके पति की 28 जुलाई को मृत्यु हो गई। आरोपियों ने उससे दस लाख रुपये ठग लिए हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी रविंद्र उर्फ डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें