फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी, पुलिस को दी शिकायत

Mon, 07 Oct 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी मिलने पर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता शहर थाना महेंद्रगढ़ में एकत्रित हुए।
विज्ञापन

अधिवक्ता अंकित यादव ने अपने ही गांव के सतीश उर्फ फर्जी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर कार्यवाहक शहर थाना प्रभारी कृपाल को शिकायत सौंपी है। अंकित यादव खायरा ने बताया कि सतीश उर्फ फर्जी के खिलाफ कई मुकदमे चल रहे हैं। आरोपी का नाम हिस्ट्रीशीटर सूची में शामिल है। वह आरोपी के खिलाफ दूसरी पार्टी का वकील है। पांच अक्तूबर की रात करीब 10:38 बजे आरोपी का उसके मोबाइल पर फोन आया। आरोपी ने फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ता अंकित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान राजीव यादव व अधिवक्ता आलोक खैरावाल ने कहा कि एक माह के दौरान अधिवक्ताओं को धमकी देने की यह चौथी घटना है। पहले जींद में, फिर रोहतक, नारनौल के बाद अब महेंद्रगढ़ में अधिवक्ताओं को धमकी मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ में सभी अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित कर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो बार एसोसिएशन में वर्क सस्पेंड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें