फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

Sat, 25 Oct 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:79- मोहल्ला खटीकान वार्ड नंबर 13 में चोरी के मामल में कार्रवाई न होने पर पंचायत करत
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मोहल्ला खटीकान में एक महीने पहले हुई चोरी मामले में कार्रवाई न होने पर मोहल्लावासियों ने पंचायत कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मोहल्लावासियों की ओर से शुक्रवार को आयोजित की गई पंचायत में इस मामले पर कार्रवाई को लेकर 11 सदस्यों की कमेटी बनाई गई है।मोहल्ला निवासी व मनोनीत पार्षद मुकेश ने बताया कि 24 सितंबर की रात को मोहल्ला निवासी माया देवी के घर पर अज्ञात चोरों ने नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए।
माया देवी कबाड़ की दुकान व प्लास्टिक का गोदाम में अपने घर में ही कार्य करके व्यापार करती हैं। बेटी भी उसके साथ रहती है। 24 सितंबर की रात को अज्ञात चोर उसके मकान के पीछे से घुसकर उसके लोहे का बाक्स चोरी कर ले गए। इसमें सोने व चांदी के आभूषण 20 लाख रुपये व 35 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से इसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने को लेकर शुक्रवार को माेहल्ला वासियों ने दूसरी बार पंचायत की है। पंचायत में 11 सदस्यों की कमेटी गठित की गई है। जो एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगी। फिर भी कार्रवाई नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर मोहल्लावासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें