फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हजारों युवाओं को दिलाई मत का प्रयोग करने की शपथ

Sat, 20 Apr 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। लघु सचिवालय के नजदीक स्थित सभागार में स्वीप एक्टिविटी के तहत विद्यार्थियों ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। एडीसी ने युवाओं को अपने मत का प्रयोग करने शपथ दिलाई।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा ने कहा कि आगामी 25 मई को लोकतंत्र का पर्व है। इस दिन पूरे उत्साह के साथ अपने मत का प्रयोग करके इस पर्व का हिस्सा बनें। मतदान दिवस पर मत के अलावा कोई भी काम महत्वपूर्ण नहीं होता। सभी नागरिक मतदान करके जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु के बाद हर नागरिक को वोट डालने का अधिकार है और प्रत्येक नागरिक की वोट की कीमत एक है। आगामी 26 अप्रैल तक अपना वोट बनवा सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध है। इस मौके पर आमजन को जागरूक करने के लिए विद्यार्थियों ने बेहतरीन नाटक की प्रस्तुति दी। वहीं जिला प्रशासन द्वारा स्वीप एक्टिविटी के तहत बनाई गई विभिन्न वीडियो क्लिप भी दिखाई गई। इस दौरान प्रोजेक्टर पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता का संदेश भी सुनाया गया। साथ ही एक साथ हजारों युवाओं को अपने मत का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त उपायुक्त ने युवाओं को ई सर्टिफिकेट भी वितरित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर तहसीलदार निशा, डीआईओ हरीश शर्मा, तहसीलदार चुनाव सुरेंद्र सिंह, प्रिंसिपल आईटीआई विनोद खनगवाल, उप प्राचार्य सुनील यादव व कानूनगो राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें